सैंय्या मिले लरकइयI
मैं का करूँ - 2
बारह बरस की मैं व्याह को आई - 2
अरे ं सैंय्या उडावें कनकइयाँ
मैं का करूँ, मैं का करूँ
अरे पन्द्रह बरस की मैं गौने को आई - 2
अरे सैंय्या छुडाबे मोसे बइयाँ
मैं का करूँ,मैं का करूँ
सोलह बरस की मेरी बारी उमरिया - 2
अरे सैंय्या पुकारें मैय्या - मैय्या
मैं का करूँ - मैं का करूँ
सैंय्या मिले ल र कइ या ँ
मैं का करूँ- मैं का करूँ। ।
शब्द अर्थ
सैंय्या पति
लरकइयाँ लड़कपन ,बचपना
कन कइ या पतंग
उमरिया उम्र
बारी छोटी
अर्पणा पाण्डे ... .
No comments:
Post a Comment