Wednesday 19 November 2014

बच्चों की असीमित क्षमताओं को पहचाने और उन्हें संवारें।                                                                      बच्चों में असीम क्षमता है उस क्षमता को सर्व-प्रथम माँ-पिता को पहचानना बहुत जरूरी है.फिर  उसे संवारने की आवस्यकता होती है क्योंकि आजकल दुनिया में गरीबी ,नाइंसाफी ,और हिंसा इस कदर हांबी है कि बच्चों को सम्भालना   और उससे बचाना हर माँ-बाप के लिए दुस्कर होता जा रहा है ,अतः इसकी कामयाबी के लिए माँ-बाप को अपने बच्चे पर पूरा ध्यान देना आवस्यक है उसकी रूचि किस काम में ज्यादा है यह जानने के लिए उसे उसके टीचर से भी कंसर्ट करना चाहिए और जहां कमी हो उसे तुरंत दूर करने का प्रयास करना चाहिए ,शहरों में तो अभिभावक सजग होते है अभी ग्रामीण क्षेत्रों में सजगता की कमी है 
बच्चे देश के भावी कर्णधार हैं ,बच्चों का वर्तमान के साथ -साथ उसका भावी जीवन भी बहुत महत्व रखता है। उसे अपने को हर स्थित में मजबूत रखना है सुदृढ़ रखना है ऐसी स्थिति में माँ बाप को काफी सजग रहना   होगा। हमारे देश में जो उंच-नीच की खाई है वो काफी गहरी है गरीब माँ-बाप चाह  कर भी अपने होशियार बालकों को अच्छे स्कुल में नहीं पढ़ा सकते ,यदि अपनी भूख  को मार कर किसी तरह बच्चे को अच्छे स्कुल के टेस्ट में पास होने पर एडमिशन दिला  भी दिया तो प्रिन्सपल का पहला शब्द ये होता है की आप उसका होमवर्क देख सकेंगे या उसके लिए कोई ट्यूशन की आव्सय्कता पड़ी तो उसका खर्च वहन  कर सकेंगे ,ऐसा हर स्कुल में नहीं होगा ,लेकिन इन समस्याओं से 25 वर्ष पहले मै रूबरू हुई हूँ ,इसलिए मेरे व मेरे बेटे के जेहन में ये बाते कहीं न कहीं कभी न कभी चोट देकर आहत तो करती ही हैं। अच्छा इसके बाद आता है ,स्कूल जाया कैसे जाये फीस और ड्रेस के खर्चे में तो कटौती की नहीं जा सकती  यही खर्चा, पैदल या सवारी वाले सरकारी वाहनो से जाकर कम पैसे में काम चल सकता है उसके लिए घर के सभी सदस्यों को समय से पहले तैयार होना रहता है जब इन हालातों में बच्चा स्कुल में पढ़ता है तो कहीं न कहीं उसके मन में हींन भवना बैठने लगती है ऐसे समय में क्या किया जाए क्या उस स्कुल में बच्चों को पढ़ाया न जाये ? ये समस्या हर मध्यम परिवार के लोगों  की है जिनके बच्चे एक अच्छे नामी -गिरामी स्कूल में पढ़ना चाहते हैं लेकिन मन मार कर किसी साधरण स्कूल में दाखिला ले लेते है वे बच्चे ऊँची शिक्षा नहीं पाते ऐसा नहीं है किन्तु उनके मन में मलाल रह जाता है की मै वहां नही पढ़ पाया तो ऐसी हीन - भवनाओं को बच्चे के मन में नहीं आने देना चाहिए वैसे अब बच्चों के अंदर भी बड़ा बदलाव आया है आज इंटर नेट के जरिये वे सहजरूप से बढ़ा से बड़ा ज्ञान अर्जित करले रहें है ,अभी हांल ही में हमारे u.p के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी ने गरीबों के बच्चों को लैप -टॉप बांटकर उन्हें उनके हौसलों की उडान भरने की कोशिश की है 
बच्चों के लिए परिवार में एक व्यवहारिक सच होना चाहिए संवेदनशीलता होनी चाहिए और उन्हें कठिनाइयों से लड़ने की क्षमता हंसी- ख़ुशी से निकाल देने की होनी चाहिए ये सब गुण आप में होंगे तो बच्चा भी उसी का अनुकरण करेगा बच्चे सहजता से इसे अपने में आत्मसात कर ही लेंगे ,और उन्हें अपने परिवार के लिए एक जिम्मेदार सदस्य होने का अहसास होगा। 
 यह बात तो आज सही है की अभिभावक आज के समय में बच्चों को उतना समय नहीं दे पाते है और बच्चों से अपेक्षाएं बहुत रखने लगे है ऐसे में बच्चे टेलीविजन  व इंटरनेट का सहारा लेते है भौतिकता की चकाचौंध में बच्चों की रुचियाँ भी बदल रहीं है तो हमारा आप का कर्तव्य है की प्यार से बच्चों को हमझायें कि क्या   उचित है क्या नहीं फिर आप उनसे अच्छे बनने की अपेक्षा करें ,
आज हमारे प्रधान मंत्री जी भी अच्छे हुनर को आगे बढ़ाने के विभिन्न प्रयास कर रहे है वे कहते है की बचपन से ही बच्चे की जिस काम को करने की रूचि हो उसके लिए उसे वैसे  ही स्कूल में दाखिला मिले जिससे वह उस कार्य में मन लगाकर काम करेगा।और अपने किये गए काम में सफलता अर्जित करेगा। तो आज हर माता पिता को अपने बच्चे के हुनर को पहचानने और उसे उसको पंख देने की आवश्य्कता है उसकी क्षमताओं को पहचाने और ऊँची उड़ान भरने के काबिल बनाएं।                                                                                  
अर्पणा पाण्डेय। 
09455225325

Thursday 6 November 2014

कार्तिक-पूर्णिमा पर तुलसीबंदन-- तुलसा महारानी नमो-नमो हरि की पटरानी नमो-नमो -- कहाँ बिराजें तुलसा , कहाँ बिराजें रामा ,और कहाँ बिराजें रे मोरे सालीग्रामा माटी बिराजे तुलसा ,मंदिर बिराजे रामा ,और सिहंघासन बिराजे मोरे सालीग्रामा क्या ओढ़े तुलसा , क्या ओढ़े रामा, और क्या ओढ़े रे मोरे,सालीग्रामा साल ओढ़े तुलसा , दुशाला ओढ़े रामा ,काली-कमली (कम्बल )के उढ़ैय्या मोरे सालीग्रामा... तुलसा महारानी नमो-नमो हरि की पटरानी नमो-नमो। क्या खाएं तुलसा ,क्या खाएं रामा ,क्या खाएं रे मोरे सालीग्रामा ,लाडू खाएं तुलसा ,पेड़ा खाएं रामा ,दूध के पिलैया मोरे सलीग्रामा। तुलसा महारानी नमो-नमो ....... (अर्पणा) bachpan se apni maa ke sath har saal kartik maah me tulsi ki puja kar gati aa rahi hun ,is bar akele hi...aap logon ke sath gati hun.

Monday 3 November 2014

बच्चों की असीमित क्षमताओं को पहचाने और उन्हें संवारें।                                                                      बच्चों में असीम क्षमता है उस क्षमता को सर्व-प्रथम माँ-पिता को पहचानना बहुत जरूरी है.फिर  उसे संवारने की आवस्यकता होती है क्योंकि आजकल दुनिया में गरीबी ,नाइंसाफी ,और हिंसा इस कदर हांबी है कि बच्चों को सम्भालना   और उससे बचाना हर माँ-बाप के लिए दुस्कर होता जा रहा है ,अतः इसकी कामयाबी के लिए माँ-बाप को अपने बच्चे पर पूरा ध्यान देना आवस्यक है उसकी रूचि किस काम में ज्यादा है यह जानने के लिए उसे उसके टीचर से भी कंसर्ट करना चाहिए और जहां कमी हो उसे तुरंत दूर करने का प्रयास करना चाहिए ,शहरों में तो अभिभावक सजग होते है अभी ग्रामीण क्षेत्रों में सजगता की कमी है आगे। .......