Thursday, 12 November 2026

भगवान के २४ अवतार और इस कथा की आवस्य्क्ता क्यों हुई ? (6)

 भगवान के  २४ अवतार और इस कथा की आवस्य्क्ता क्यों हुई ?

ब्रम्हा ,दत्तात्रेय ,यज्ञ रूप में ,ऋषभ देव, पृथु ,सनकादिक ऋषि (सनक, सनन्दन, सनातन ,संत कुमार) 

मत्स्य अवतार, कच्छप अवतार ,धन्वंतरि ऋषि, नरसिंह भगवान, बामन अवतार,

परशुराम ,वेदव्यास ,राम अवतार ,कृष्ण अवतार ,बुध अवतार ,हंस अवतार ,हयग्रीव अवतार ,

हरि अवतार ,कल्कि अवतार ,बराह अवतार 

बद्रिका आश्रम में  मांडा गांव में व्यास गुफा है जिन्होंने वेद और पुराणों को लिखा। १७ पुराण लिखने के बाद भी उनका चित्त शांत नहीं हुआ तब उन्होंने १८रवे  पुराण की रचना की और उसे लिपिबद्व करने के लिए गणेश जी से कहा ,गणेश जी तैयार हो गए लेकिन एक शर्त रख दी की आप बराबर बोलते रहेंगे तब हम लिखते रहेंगे व्यास जी भी समझ गए बोले ठीक है आप भी शब्दों का अर्थ समझकर ही लिखेंगे इस तरह एक लाख श्लोक लिखे ,(महाभारत ) अब नारद जी ने देखा तो व्यास जी से कहा कि आपने श्री कृष्ण के चरित्र का वर्णन कहीं  नहीं किया है  आप इसकी पूर्ति और करें नारद जी के कहने पर व्यास जी ने चार श्लोकों की रचना और की ,जो की भागवत कथा तैयार हुई इस तरह जहां से महाभरत कथा विश्राम लेती है वहीँ से भागवत कथा शुरू होती है | 


 

Friday, 11 September 2026

बाल साहित्य और बाल संस्कार

  बाल साहित्य और बाल संस्कार 

किसी भी देश की वास्तविक सम्पत्ति उसके संस्कारयुक्त बालक होते हैं | अतः बच्चों की उचित शिक्षा दीक्षा और सलीके से किया गया उनका पालन पोषण ही एक सुद्र्ण राष्ट्र के निर्माण का आधार है | बाल कल्याण और बाल संस्कारों की नींव वस्तुतः उत्कृस्ट कोटि का बाल साहित्य ही है | आज विद्यालयों में हावी उपभोक्तावादी संस्कृति के चलते तरह तरह की शिक्षाएं दी जा रहीं है ,किन्तु वह ज्ञान जो बच्चों को स्वतंत्र और उपयोगी नागरिक बनाता है ,क्या उन्हें वास्तविक अर्थों में प्राप्त हो रहा है ? बच्चों के बस्तों का बोझ आप और हम सभी देख रहे हैं | एक सात वर्ष के बच्चे के बस्ते में कम्प्यूटर तथा आधुनिक विज्ञानं की अंग्रेजी में किताबें देखकर हम चौकतें नहीं ,बल्कि खुश होते हैं | पर क्या हमने कभी सोचा है कि बच्चा इन्हे समझने में कितना समर्थ है यह वः अवस्था है जब बच्चे को कम्प्यूटर और विज्ञान की अपेक्षा नैतिकता की शिक्षा की ज्यादा जरूरत है   बच्चे सब कुछ जानने के बाबजूद यह नहीं जानते हैं हैं की उन्हें अपने घर परिवार ,पड़ोस ,संबंधियों और  साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए | हम अपनी व्यस्तताओं समाज  अलग दिखने में अंधी दौड़ के चलते बच्चों  स्वस्थ संस्कार देने के प्रति उदासीन बने रहतेहैं  साथ ही अच्छा साहित्य उपलब्ध कराने के लिए कोई प्रयास नहीं करते हैं | 

आज वे ही बच्चे अच्छे समझे जाते हैं जो किसी आगंतुक के आने पर एकांत में जाकर पढ़ने लगे या फिर अलग कमरे में टी.वी. देखने लगे मोबाईल या कम्प्यूटर पर गूगल में व्यस्त दिखें वे क्या देख रहे हैं उसकी तरफ कोई ध्यान नहीं पिछले दिनों करीब १० वर्षों के बाद मेरा एक परिचित के यहाँ जाना हुआ उनके बच्चे और हमारे बच्चे बराबर के थे फिर भी उनके बच्चे सामनेसमने नहीं आये आदर सत्कार खूब किया लेकिन ये उपेक्षा हम लोगों को नागवार गुजरी ,अब बच्चे १४ साल के थे उस दिन के बाद हम सबके मन से वे उतर गए क्योकि यह व्यवहार बच्चों को भी अच्छा नहीं लगा क्यूंकि अब वे समझदार हो गए थे कालोनी में ही एक सप्ताह तक हम लोग रुके रहे इस बीच वे दम्पति तो मिलने बार बार आये लेकिन अपने बच्चों से नहीं मिलवाया | और जब भी उनसे बच्चों के बारे में पूछा तो उनका एक ही जबाब रहता की बच्चे पढ़ रहे हैं और वे कहीं आना जाना नहीं पसंद करते हैं वे बड़े ही गरब से ये बात कहते की उनके बच्चों की दुनिया पढ़ाई लिखे और गूगल तक ही सिमटी हुई है आज हजारों की संख्या में बाल साहित्य की श्रेष्ठ पुस्तके प्रकाशित हो रहीं हैं ,और बाल पत्रिकाओं की संख्या भी कम नहीं हैयह साहित्य ज्ञान और मनोरंजन उन्हें दिशा निर्देश भी देगा सबसे बड़ी बात तो यह है की अच्छे साहिबच्चों की दुनिया कमरों तक सिमित कर देने में दूरदर्शन ,मोबाईल और अब तो गूगल का भी बड़ा हाथ है अधिक से अधिक चैनलों की सुविधा और बच्चों के हाथों में उसका रिमोट कंट्रोल देने में हम बड़ों का भी हाथ है जबकि इन सबके साथ अच्छी पुस्तकों का होना भी बहुत जरूरी है अच्छे साहित्य के प्रति बच्चों में रूचि जाग्रत करना हम माता पिता का ही दायित्व है वे प्रारम्भ से ही बच्चों को समाचार पत्र पढ़ने को प्रेरित करें उन्हें अच्छा साहित्य उपलब्ध करावें टीवी मोबाईल में अच्छे अच्छे प्रोग्राम देखें वे क्या देख रहे हैं उस पर ध्यान दें ,आप खेल खेल में उससे पूछते रहें की उन्हें क्या पसंद है साथ बैठकर देखने का प्रयास करें अब तो आस्क जेमिनी और चैट जी पिटी जैसे बहुत से ऍप आ गए हैं जित्य के माध्यम से बच्चों को भाषा का संस्कार मिलता है कई विद्वानों ने पुस्तकों को सबसे अच्छे मित्र की संज्ञा दी है 

समाज में तेजी से बढ़ रहा हिंसाचार ,फिल्मो में विभत्स्ता ,कल्पनाओं में उड़ना अख़बारों में छाई हिंसा की खबरें बच्चों के कोमल मन को किस तरह प्रभवित करती हैं इसकी कल्पना करना ही दुरूह है इससे मुक्ति पाने के सरे रस्ते अब बंद से नजर आने लगे हैं यही नहीं विज्ञापन के जरिये अनावस्यक वस्तुओं को आकर्षित ढंग से पर्दर्सित करके बच्चों में हिन् भावना पैदा की जा रही है यह किसी जहर से कम घातक नहीं हैबच्चों को इस कुचक्र से कैसे निकला जाये ,यह हर माता पिता के लिए अहम सवाल है इसके लिए माता पिता को अधिक से अधिक समय देकर बच्चों को उसकी उपयोगिता और अनुपयोगिता के बारे में धैर्य से समझना और समझाना होगा | 

बच्चों को संस्कारित करके एक सुयोग्य नागरिक बनाना हर माता पिता की नैतिक जिम्मेदारी है जिससे उसमे अतीत प्रति गर्व हो ,वर्तमान का ज्ञान हो और भविष्य के प्रति आस्था उतपन्न हो। सो अच्छे मित्र की भांति उनका मार्गदर्शन करें ,उनमे कल्पना शक्ति विकसित करें तथा मानवीय एवं उपकार की भावनाएं जाग्रत करें ,साथ ही विषम परिस्थितयों में सही निर्णय लेने की क्षमताएं पैदा करें |  

Sunday, 12 July 2026

आज का दिन

आज कम्प्यूटर लग गया अच्छा लगा अब धीरे धीरे याद आने लगा 

Sunday, 15 February 2026

Svymbhu मनु.शतरूपा से सृष्टि की शुरुआत हुई.

 इनकी तीन कन्याएं हुई प्रसूति देवहुति और आहुति 

देव मतलब जिसने भगवान को बुलाया हो वह देव और मन की देखे वो देवता 

जो नर इशारे से बुलाए वो इंसान और जो कहे से  भी न करे वो नर पशु समान 

देवहुति की शादी krdabh ऋषि से हुईं एक बार krdabh ऋषि तपस्या मैं लीन थे. ओम नमो bhgvte वासुदेव. ये द्वादश अक्षर का प्रधान मंत्र है इधर नारदजी ने ऋषि को बता दिया था कि मनु और शतरूपा अपनी देवहुति का विवाह आप से करेंगे.. ऋषि सोच रहे कि ये राजकुल की कन्या कैसे रहेगी तो ऋषि ने मनु शतरूपा को बहुत समझाया लेकिन वे नहीं माने और देवहुति का विवाह ऋषि से कर के वापस ब्रम्हा वृत्त  चले गए. इधर देवहुति पति का सारा काम मन से समझ कर कर लेती थी अब ऋषि ने देवहुति की परीक्षा लेने के लिये 100 वर्षों तक के लिए समाधि लगा ली. किन्तु जब वे जागे तो तो उन्होंने देवहुति को अपने काम में पहले की तरह ही तल्लीन पाया और भेष बदल कर बोले देवी तुम कौन हो तब देवहुति ने अपना परिचय दिया. ऋषि प्रसन्न होकर बोले हम तुमसे प्रसन्न हुए कोई वरदान मांगों तब देवहुति नें वरदान मैं बच्चों की कामना की तब ऋषि ने कहा जाओ  बिंदु सरोवर में स्नान करके आओ और से स्वयं भी स्नान करने चले गये और दोनों युवा रुप में हो गये उसके बाद लगातार 9 कन्याएं हुई तब देवहुति ने एक पुत्र की कामना की तब पुत्र रूप में कपिल भगवान का अवतार हुआ l

अब krdabh ऋषि पुत्र जन्म के बाद फिर से जंगल में तपस्या करने चले गए. 

Achutm keshvm राम..........